ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दुधमुंही समेत दो बच्चियों से दरिंदगी, एक की हालत गंभीर

Photo Source :

Posted On:Monday, November 15, 2021

सआदतगंज में एक छह माह की दुधमुंही और 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। दुधमंही की हालत नाज़ुक हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से निवासी एक परिवार के लोग सआदतगंज अंबरगंज में किराए पर रहकर चूड़ी बेचने का काम करते हैं। रविवार रात परिवार की छह माह की मां खाना बना रही थी तभी बच्ची रोने लगी। आरोप है कि बच्ची का रोना सुनकर पड़ोस में रहने वाला सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को चुप कराने के लिए उसने उसे गोद में ले लिया और उसके साथ खेलने लगा। बच्ची को खेल-खेल में वह अपने पड़ोस स्थित घर ले गया। जहां, उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार और रोना सुनकर घर वाले दौड़े तो सनी बच्ची को छोड़कर भागा। इस पर लोगों ने सनी को दौड़ाकर दबोच लिया और उसे जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा।

बच्ची की हालत नाज़ुक देख उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची को भर्ती कर लिया गया। उधर, बीते 12 नवंबर की सुबह बीबीगंज में 10 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला शमशाद बच्ची को टाफी दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। बच्ची को अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची के विरोध पर उसे पीटा। दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकाते हुए भाग निकला। बच्ची बदहवास हो गई। बच्ची घर पहुंची को परिवारीजन को घटना की जानकारी हुई। बच्ची के घर वालों ने थाने पहुंचकर आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। घटना से बच्ची के घर वालों में आक्रोश है। इंस्पेक्टर सआदतगंज ब्रजेश कुमार यादव ने बताया कि सनी और शमशाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की कार्यवाई की गई है।


लखनऊ और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Lucknowvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.